• Fri. Jun 27th, 2025

Newsबाबाजी

जानकारी से बनिए जानकार

जानिए दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी के बारे 5 बातें

(Pushpa Chauhan)- अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि वह दो दिन बाद इस्तीफ़ा दे देंगे, तभी से इस पद की दौड़ में आतिशी का नाम भी शामिल था। आज दिल्ली की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और विधायक दल की बैठक में आतिशी को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के तौर पर चुना गया है।

    जानिए दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी के बारे 5 बातें

    1. आतिशी का जन्म 8 जून 1981 को हुआ. उनके माता-पिता दोनों दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर रह चुके हैं पिता का नाम विजय सिंह और मां का नाम तृप्ता सिंह है। साल 2001 में उन्होंने डीयू के सेंट स्टीफंस कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद वह आगे की पढ़ाई के लिए ऑक्सफॉर्ड यूनिवर्सिटी चली गईं।

    2. आतिशी 2013 में आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हुईं और जल्द ही एक प्रमुख नेता के रूप में अपनी पहचान बना ली। साल 2015 में उन्होंने आप नेता की ओर से मध्य प्रदेश में चलाए गए जल सत्याग्रह में भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। 

    3. आतिशी ने दिल्ली सरकार में शिक्षा मंत्री के रूप में कार्य किया और स्कूलों में कई सुधारों को लागू किया। आतिशी ने दिल्ली के शिक्षा सुधारों को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस क्षेत्र में उनके काम को व्यापक रूप से मान्यता और सराहना मिली है। उनके कार्यकाल में दिल्ली के सरकारी स्कूलों में बुनियादी ढांचे और शिक्षकों की गुणवत्ता में सुधार किया गया, जिससे छात्रों की शैक्षणिक प्रदर्शन में वृद्धि हुई।

    4. साल 2019 में लोकसभा चुनाव हारने के बाद भी पार्टी ने उनपर भरोसा जताया और 2020 में विधानसभा चुनाव में कालकाजी से उतारा। 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में, आतिशी ने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार धर्मबीर सिंह को 11,422 मतों से हराया।

    5. दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में अपनी नियुक्ति के साथ, आतिशी शीला दीक्षित, ममता बनर्जी और वसुंधरा राजे जैसी उल्लेखनीय महिला मुख्यमंत्रियों की श्रेणी में शामिल हो गई हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *