Breaking
23 Feb 2025, Sun

Delhi Elections: दिल्ली चुनाव के बारे में जाने कुछ जरुरी बातें

Some Important Things To Know About Delhi Elections: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए वोटिंग 5 फरवरी को होने जा रही है और नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025, भारतीय राजनीति में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम है, जो दिल्ली राज्य के निवासियों के लिए आगामी सरकार चुनने का अवसर प्रदान करेगा। दिल्ली की राजनीतिक स्थिति और इसके परिणाम देश की राजनीति पर भी प्रभाव डाल सकते हैं, क्योंकि यह राष्ट्रीय राजधानी है और यहां की सरकार का कार्यभार केंद्रीय मुद्दों से जुड़े होते हैं।

delhi chunav 2025 voting tomorrow voters and candidates must keep these things in mind दिल्ली में कल मतदान, प्रत्याशी और वोटर्स इन बातों का जरूर रखें ध्यान; चुनाव आयोग ने बताए नियम,

  • आम आदमी पार्टी (AAP):अरविंद केजरीवाल, आतिशी और मनीष सिसोदिया  प्रमुख उम्मीदवारों हैं। इनका लक्ष्य लगातार तीसरी बार जीत हासिल करना है। महिला उम्मीदवारों में आतिशी के अलावा राखी बिड़ला, राजकुमारी ढिल्लों, बंदना कुमारी और प्रीति तोमर हैं। 2015 में ऐतिहासिक जीत के बाद से, आम आदमी पार्टी (AAP) दिल्ली में सबसे प्रमुख दल बन गई है। पार्टी ने शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली जैसी बुनियादी सेवाओं में सुधार के लिए कार्य किया है। अरविंद केजरीवाल की नेतृत्व में यह पार्टी 2015 और 2020 में लगातार जीत हासिल कर चुकी है।
  • भारतीय जनता पार्टी (BJP):  भाजपा ने चुनाव में परिवर्तन पर ज्यादा फोकस किया है। उनकी मुख्य महिला उम्मीदवारों में शिखा रॉय हैं। बीजेपी भी दिल्ली की राजनीति में एक महत्वपूर्ण पार्टी है। बीजेपी का अभियान आमतौर पर विकास, सुरक्षा, और हिंदू राजनीति पर आधारित होता है।
  • कांग्रेस पार्टी: कांग्रेस की मुख्य महिला उम्मीदवारों में अलका लांबा और अरीबा खान हैं। कांग्रेस पार्टी का दिल्ली में प्रभाव पिछले कुछ वर्षों में कम हुआ है। कांग्रेस की कोशिश है कि वह दिल्ली में फिर से अपनी पकड़ मजबूत करे।
  • दिल्ली विधानसभा चुनाव भारतीय राजनीति का अहम हिस्सा हैं, जिनका असर न केवल दिल्ली बल्कि राष्ट्रीय राजनीति पर भी पड़ता है। इस चुनाव में राज्य की जरूरतों के साथ-साथ केंद्र सरकार के साथ रिश्तों को भी ध्यान में रखा जाता है। दिल्ली की राजनीति, जो अक्सर नए और अलग-अलग मुद्दों के साथ सामने आती है, यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी पार्टी इस बार जीत हासिल करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *