Site icon Newsbabaji

India China : भारत चीन में हुआ विवाद, यह है मामला

Jaishankar
हाल ही में भारत और चीन की हालत सुधरते ही दिखे थे लेकिन हाल ही भारत और चीन के रिश्ते में बड़ा मोड़ सामने आया है आपको बता दें की भारत ने चीन की ओर से ब्रह्मपुत्र नदी पर बांध बनाए जाने के फैसले पर चिंता ज़ाहिर की है इस मामले में भारतीय विदेश मंत्रालय ने इस संबंध में बताते हुए शुक्रवार को जानकारी दी है  कि नई दिल्ली ने तिब्बत में यारलुंग जांगबो नदी पर पनबिजली बांध बनाने की चीन की योजना के बारे में बीजिंग को अपनी चिंताएं बताई हैं।
आपको बता दें की इसमें गौर करने वाली बात यह है कि यह नदी भारत में भी बहती है वहीं इसपर चीन के अधिकारियों का कहना है कि तिब्बत में पनबिजली परियोजनाओं से पर्यावरण या नीचे की ओर पानी की आपूर्ति पर कोई बड़ा प्रभाव नहीं पड़ेगा, लेकिन भारत और बांग्लादेश ने बांध को लेकर अपनी चिंताएं जताई हैं। बता दें कि यारलुंग जांगबो तिब्बत से निकलकर भारत के अरुणाचल प्रदेश और असम राज्यों में बहती हुई ब्रह्मपुत्र नदी बन जाती है और अंत में बांग्लादेश में मिल जाती है।

काउंटी का विरोध

इसके अलावा भारत ने चीन की ओर से हॉटन प्रान्त में दो नए काउंटी बनाने की घोषणा पर भी विरोध दर्ज कराया है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि इनमें से कुछ हिस्से लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश में आते हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा कि हमने इस क्षेत्र में भारतीय क्षेत्र पर अवैध चीनी कब्जे को कभी स्वीकार नहीं किया।

Exit mobile version