Site icon Newsbabaji

Holidays : जानिए स्कूलों में छुट्टी की लिस्ट इस इस दिन रहेगा अवकाश

WhatsApp Image 2025-10-01 at 12.55.39 PM

नई दिल्ली — नवरात्रि और दशहरा पर्वों के मद्देनज़र देश के कई राज्यों में स्कूल-कॉलेजों को बंद रखने की घोषणा की गई है। दशहरा 2 अक्टूबर को मनाया जाएगा, इसलिए अधिकतर राज्यों में 1 और 2 अक्टूबर को छुट्टी रहेगी। कुछ राज्यों ने इस अवधि को बढ़ाकर 5 या 6 अक्टूबर तक कर दिया है।

इन्हीं राज्यों में छुट्टी

उत्तर प्रदेश  — 1 और 2 अक्टूबर को स्कूल बंद रहेंगे। 
बिहार        — अधिकांश जिलों में स्कूल 27 सितंबर से 2 अक्टूबर तक बंद रहेंगे। कुछ जिलों में छुट्टी को 5 अक्टूबर तक बढ़ाया गया है। 
दिल्ली       — स्कूल 29 सितंबर से 1 अक्टूबर बंद रहेंगे। क्लासेज 3 अक्टूबर से शुरू होंगी। 
झारखंड।   — सरकारी स्कूल 27 सितंबर से 2 अक्टूबर तक बंद रहेंगे; कई स्कूलों में छुट्टी 5 अक्टूबर तक बढ़ाई गई है। 
ओडिशा     — 29 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्कूल बंद रहेंगे। 
पश्चिम बंगाल— दुर्गा पूजा की वजह से स्कूल 24 सितंबर से ही बंद किए गए हैं और ये 6 अक्टूबर तक जारी रहेंगे। 
तेलंगाना।    — स्कूल 21 सितंबर से ही बंद हैं। यहाँ क्लासेस 3 अक्टूबर से फिर शुरू होंगी।

ℹ️ ध्यान देने योग्य बातें

ये छुट्टियाँ सरकारी स्कूलों के लिए घोषित की गई हैं। लेकिन प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी का शेड्यूल अलग हो सकता है — इसलिए अपने स्कूल से पुष्टि अवश्य करें। इस वर्ष दशहरा 2 अक्टूबर को ही मनाया जा रहा है, जो गांधी जयंती के दिन भी पड़ता है।

Exit mobile version