Site icon Newsbabaji

Delhi Metro Viral Video : Delhi Metro के इस स्टेशन पर भीड़ ने किया अनोखा तांडव

Screenshot 2025-02-15 at 3.33.16 PM

नई दिल्ली।आपने दिल्ली मेट्रो में कई अजीबो गरीब हरकतों को देखा और सुना होगा लेकिन भीड़ के लिए दिल्ली मेट्रो में कोई टिकट नहीं है ऐसा ही एक वाक़या हुआ है आपको बता दें की एक Video तेज़ी से Viral हो रहा है जिसमें काफ़ी संख्या में लोग बिना किसी टिकट के काफ़ी घटिया तरीक़े से Exit करते हुए जा रहे हैं ऐसे में Delhi Metro के सुरक्षा को लेकर भी एक बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है। वीडियो में टोपी पहने सैकड़ों युवक बिना किराया भुगतान किए स्टेशन के निकास एएफसी (आटोमेटिक फेयर कलेक्शन) गेट फांदकर वीडियो में निकलते हुए दिख रहे हैं।

आपको बता दें की इसपर DMRC ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

DMRC का कहना है की कुछ यात्रियों द्वारा बाहर निकलने के लिए एएफसी गेट पर छलांग लगाने के संबंध में सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वायरल वीडियो के संदर्भ में डीएमआरसी सूचित करना चाहेगी कि उक्त घटना 13 फरवरी 2025 की शाम को मजेंटा लाइन पर जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन (Jama Masjid Metro Station) की बताई गई है।


थोड़ी देर के लिए यात्रियों की भीड़ अचानक बढ़ गई जब कुछ यात्री बाहर निकलने के लिए एएफसी गेट (AFC Gate) से कूदकर उसे पार कर गए। ऐसे यात्रियों को सलाह देने के लिए सुरक्षाकर्मी और अन्य कर्मचारी पर्याप्त रूप से मौजूद थे और स्थिति कभी भी नियंत्रण से बाहर नहीं हुई। बल्कि, यह एएफसी गेट पर अचानक भीड़ बढ़ने के कारण कुछ यात्रियों की क्षणिक प्रतिक्रिया थी।

Exit mobile version